दिल्ली लक्ष्मी योजना ₹2500 प्रति माहदिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह सहायता राशि

योजना का नाम: Delhi Lakshmi Yojana (DLY)
लागू: 1 अगस्त 2026 से
लाभ: पात्र महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह
उम्र: 21 से 60 वर्ष
वार्षिक पारिवारिक आय: अधिकतम ₹2.50 लाख
लक्षित लाभार्थी: लगभग 17 लाख महिलाएँ
योजना की प्रारंभिक अवधि: 3 वर्ष

Delhi Laxmi Yojana 2026

💰 ₹2,500 कैसे मिलेंगे?

विकल्प 1 — ₹1,500 + ₹1,000

  • ₹1,500 → RD/FD में जमा
  • ₹1,000 → CBDC Wallet में
  • CBDC राशि पर कुछ खर्चों की रोक रहेगी।
  • शराब, तंबाकू/सिगरेट, नशीले पदार्थ, लॉटरी, जुआ/सट्टा आदि पर इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

विकल्प 2 — पूरा ₹2,500

  • पूरे ₹2,500 हर महीने RD/FD में जमा।
  • यानी तत्काल खर्च के लिए ₹1,000 CBDC नहीं मिलेगा, लेकिन बचत ज्यादा बनेगी।

📅 RD/FD का लॉक-इन

सरकारी दिशानिर्देश के अनुसार RD/FD राशि 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेगी।

कौन महिला आवेदन कर सकती है?

मुख्य शर्तें:

  1. महिला आवेदक हो।
  2. उम्र 21–60 वर्ष हो।
  3. परिवार की सालाना आय ₹2.50 लाख से अधिक न हो
  4. आवेदक परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला हो।
  5. आवेदक या उसके पति/माता-पिता में से किसी एक का दिल्ली में कम-से-कम 10 साल का निवास होना चाहिए।
  6. आवेदक दिल्ली की registered voter हो।
  7. पिछले 12 महीनों की परिवार की बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  8. आवेदक Income Tax payer/GST filer नहीं होनी चाहिए।
  9. सरकारी नौकरी या निर्धारित सरकारी/PSU संस्थान में परिवार के सदस्य की नौकरी होने पर पात्रता प्रभावित होती है।
  10. परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  11. महिला के 3 से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए।
  12. आवेदक का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
  13. दूसरी सरकारी pension/financial assistance लेने की स्थिति में पात्रता प्रभावित हो सकती है

📄 जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली Voter ID
  • फोटो
  • Signature
  • 10 साल के दिल्ली निवास का प्रमाण
  • Age Proof
  • Bank Account Details
  • संबंधित MP/MLA का Endorsement/समर्थन पत्र

🏦 किन बैंकों में खाता होना चाहिए?

सरकारी पोर्टल पर CBDC ecosystem से जुड़े participating banks की सूची दी गई है, जिसमें SBI, ICICI Bank, Canara Bank, Axis Bank, PNB, IDFC FIRST Bank, Bank of Baroda, Union Bank, YES BANK, Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank आदि शामिल हैं।

📝 आवेदन कहाँ होगा?

आधिकारिक Delhi Lakshmi Yojana portal:

Delhi Lakshmi Yojana — Official Portal

दिल्ली सरकार के WCD विभाग ने भी इसी पोर्टल को आवेदन लिंक के रूप में प्रकाशित किया है।

एक जरूरी अपडेट: 26 अगस्त 2026 से लाभार्थियों को benefit letters देने की प्रक्रिया शुरू होने की रिपोर्ट है और पहली ₹2,500 किस्त 1 सितंबर 2026 से क्रेडिट होने की जानकारी सामने आई है।

CBDC क्या होता है और इसका पैसा कहाँ-कहाँ खर्च कर सकते हैं? पूरी जानकारी जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *